Connect with us

गाजीपुर

सीडीओ ने दो परिषदीय विद्यालयों का किया स्थलीय निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

बीकापुर और बबेड़ी में शैक्षणिक गतिविधियों, स्वच्छता, पेयजल व मिड-डे मील की परखी व्यवस्था

निपुण लक्ष्य, आधारभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

गाजीपुर, 18 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने विकासखंड सदर के अंतर्गत स्थित कम्पोजिट विद्यालय बीकापुर एवं कम्पोजिट विद्यालय बबेड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बीकापुर में 131 विद्यार्थियों की मिली उपस्थिति

कम्पोजिट विद्यालय बीकापुर में कुल 205 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें निरीक्षण के दौरान 131 विद्यार्थी उपस्थित मिले। विद्यालय के सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे। सीडीओ ने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, परिसर की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।

उन्होंने विद्यालय में स्थापित एस्ट्रो लैब का भी अवलोकन किया। इसके बाद कक्षा एक, दो और तीन के विद्यार्थियों से किताबें पढ़वाई गईं और उनसे विभिन्न प्रश्न पूछे गए। बच्चों के सकारात्मक जवाब पर सीडीओ ने उनका उत्साहवर्धन किया तथा चॉकलेट और टॉफी वितरित की।

Advertisement

बबेड़ी में जलभराव पर तत्काल सफाई के निर्देश

इसके बाद सीडीओ ने कम्पोजिट विद्यालय बबेड़ी का निरीक्षण किया। यहां कुल 225 विद्यार्थियों के सापेक्ष 140 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में पानी जमा मिला। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को तत्काल पानी की निकासी एवं परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए।

कक्षा एक, दो, सात और आठ के विद्यार्थियों से सीडीओ ने कुछ प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए चॉकलेट वितरित की।

निपुण लक्ष्य हासिल करने पर जोर

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति, आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने विद्यालयों में आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, सदर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page