Connect with us

आजमगढ़

एचपीवी वैक्सीनेशन में सराहनीय योगदान के लिए सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

15 हजार से अधिक किशोरियों को लगाई गई वैक्सीन, राज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को सराहा

आजमगढ़। एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में सराहनीय योगदान के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। राज्यपाल ने जनपद में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए गए अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों की सराहना की।

अभियान के तहत जनपद में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 15 हजार से अधिक बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अभियान में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान को आगे भी प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page