Connect with us

वाराणसी

रोटरी-इनरव्हील क्लब ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी, 15 अगस्त। रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की ओर से महर्षि बालदेव विद्या मंदिर, श्रीनगर कॉलोनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर के अध्यक्ष परिमल अग्रवाल एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की अध्यक्ष जूही कोठारी ने कहा कि स्वतंत्रता अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं।

इस अवसर पर 90 से अधिक बच्चों को ड्रॉइंग बुक, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, स्केच बुक और स्केच पेन के साथ खाद्य सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम के संयोजन में मनीष माहेश्वरी, विवेक केशरी, पूनम माहेश्वरी एवं प्रियंका केशरी का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों की देशभक्ति भावना ने समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में परिमल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संतोष जारिया, जूही कोठारी, प्रीति अग्रवाल, रचना अग्रवाल, देव प्रमोद अग्रवाल, निलाभ, संदीप, मनीषा, धारणी, सौम्या अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सचिन जैन, प्रकाश गुप्ता, पवन धूत, विपुल, असीम, राजीव टंडन, नीरज कोठारी सहित रोटरी एवं इनरव्हील परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page