Connect with us

गाजीपुर

पत्नी और बच्चों पर तेजाब फेंकने वाला आरोपी पकड़ाया

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। पुलिस ने दो सप्ताह पहले पत्नी और बच्चों पर तेजाब फेंककर फरार हुए आरोपी को गुरुवार सुबह मिर्जाबाद पेट्रोल टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि वह अपने दल के साथ गश्त पर थे, तभी मिर्जाबाद पेट्रोल टंकी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को वाहन का इंतजार करते देखा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामबचन राम पुत्र बंझारू राम, निवासी रसूलपुर बताया।

Loading...

रामबचन राम पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों पर तेजाब फेंकने की वारदात को अंजाम दिया था और फरार हो गया था। उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के साथ कांस्टेबल गौरव राय और अभय पांडेय भी शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page