Connect with us

गाजीपुर

अवैध असलहे के साथ एक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 27 जनवरी 2025 को चेकिंग के दौरान तेलियानी पुलिया के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 1 देशी तमंचा .315 बोर और 01 कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान नितेश पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम बहदिया, थाना खानपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 22 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक कमलभूषण राय ने किया।

Loading...

अधिकारियों के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 32/25 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page