चन्दौली
चंदौली में पुलिस ने बैंकों और बाजारों में की चेकिंग
चंदौली जनपद में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बैंकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देशन में सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैंकों, पोस्ट ऑफिस, ग्राहक सेवा केंद्रों और सर्राफा बाजारों में गहन चेकिंग की।इस दौरान बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे और अलार्म की स्थिति की जांच की गई और शाखा प्रबंधकों से बातचीत कर सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई।
संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर बिना नंबर या गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई।बैंक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।
बैंकों के परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अनावश्यक रूप से बैठे लोगों को बाहर किया गया। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
