Connect with us

चन्दौली

चहनियां में शिक्षा क्षेत्र में नई पहल, संगोष्ठी से हुआ जागरूकता का आगाज

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। चहनियां के मथेला ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार को एक दिवसीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय, एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया।खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने बताया कि प्रदेश सरकार ने डीबीटी के माध्यम से छात्रों के अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये भेजे हैं जिससे यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते-मोजे और बैग खरीदे जाने हैं।

Loading...

ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि कमरों में टाइल्स लगवाने, बाउंड्रीवाल और शौचालय निर्माण जैसे काम किए जा रहे हैं ताकि बच्चों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर मॉडल विद्यालय बनाने का आग्रह किया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। संचालन आत्मप्रकाश पांडेय ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page