Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में सीबीएसई प्रधानाचार्यों का सम्मेलन

Published

on

Loading...
Loading...

स्काउट-गाइड इकाइयों के गठन पर मंथन

विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने पर दिया गया जोर, स्कूलों से स्काउटिंग को बढ़ावा देने की अपील

आजमगढ़। कोटिला चेक पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सीबीएसई विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड इकाइयों की स्थापना विषय पर प्रधानाचार्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षाविदों ने भाग लेते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में स्काउटिंग की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

सेवा और नेतृत्व के संस्कार पर जोर

कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट प्रार्थना, दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इस दिशा में एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराता है।

स्काउटिंग जीवन जीने की कला

विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपल पंड्या ने कहा कि स्काउटिंग केवल एक सह-पाठ्यक्रम गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है, जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, अनुशासित, साहसी और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी विद्यालयों से स्काउट-गाइड आंदोलन को व्यापक स्तर पर अपनाने का आह्वान किया।

Advertisement

विशेषज्ञों ने दी संगठन और प्रशिक्षण की जानकारी

सिटी कोऑर्डिनेटर रेखा सिंह ने स्काउट-गाइड गतिविधियों को नैतिक मूल्यों एवं सेवा भावना के विकास का सशक्त माध्यम बताया। लीडर ट्रेनर (रोवर) डॉ. शफीउज्ज़मा ने प्रशिक्षण व्यवस्था और स्काउटिंग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं जिला सचिव सुभाष चंद्र गोंड ने संगठन की कार्ययोजना एवं सदस्यता प्रक्रिया की जानकारी दी। एएसओसी (स्काउट्स) शैलेश प्रकाश ने सीबीएसई विद्यालयों में स्काउट इकाइयों के गठन की प्रक्रिया समझाई, जबकि डीओसी (स्काउट्स) अवधेश यादव ने सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित के मूल्यों को व्यवहार में अपनाने पर बल दिया।

प्रधानाचार्यों ने साझा किए सुझाव

सम्मेलन में उपस्थित प्रधानाचार्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए और विद्यालयों में स्काउट-गाइड इकाइयों के प्रभावी संचालन पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर अंकित पांडेय, सत्येंद्र यादव, मोहम्मद शाहिद, ऊज़्मा खान सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page