Connect with us

बलिया

खड़ी पिकअप बनी आग का गोला, जलकर राख

Published

on

Loading...
Loading...

काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार देर रात करीब तीन बजे खड़ी एक पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी पिकअप धू-धूकर जल उठी।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पिकअप पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।

आजीविका का एकमात्र सहारा थी गाड़ी

पीड़ित वाहन मालिक मकसूद अहमद पुत्र नूर हसन, निवासी काजीपुरा ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपनी पिकअप को बाउंड्री के अंदर खड़ा करके गए थे। देर रात अचानक आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि यह वाहन उनके परिवार के भरण-पोषण का मुख्य साधन था।

उन्होंने वाहन एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page