Connect with us

चन्दौली

सुभासपा नेता की हत्या के आरोप में परिजनों ने पुलिस पर लीपापोती का लगाया आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा के तुलसी आश्रम रेलवे ट्रैक पर 8 दिसंबर को सुभासपा विधानसभा अध्यक्ष आनंद राजभर का शव मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। इस मामले में नामजद तहरीर भी दी गई लेकिन 22 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई।

परिजनों का कहना है कि आनंद की शादी 2018 में श्रीरामपुर की पूजा राय से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई थी। 6 दिसंबर को विदाई के लिए आनंद श्रीरामपुर पहुंचे, जहां उनका ससुर से विवाद हो गया। आरोप है कि ससुर ने अपने भाई और रिश्तेदारों के साथ मिलकर आनंद की पिटाई की जिससे उनकी मौत हो गई।

Loading...

बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।परिजनों का कहना है कि 9 दिसंबर को पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। सोमवार को परिजन फिर कोतवाली पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है जबकि परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page