Connect with us

गाजीपुर

साइबर हेल्प डेस्क के प्रयास से वापस मिले 10 हजार रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

यूपीआई फ्रॉड के बाद पीड़ित ने 1930 पर दर्ज कराई शिकायत

गाजीपुर/बिरनो। थाना बिरनो क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी सोनू यादव पुत्र रामदरश यादव के साथ ऑनलाइन यूपीआई फ्रॉड कर 10 हजार रुपये की ठगी की गई। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33106260148259 दर्ज की गई।

Loading...

साइबर हेल्प डेस्क ने कराई कार्रवाई

साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश के माध्यम से होल्ड की गई 10 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

रुपये वापस मिलने पर जताया आभार

धनराशि खाते में वापस मिलने के बाद सोनू यादव ने गाजीपुर पुलिस टीम की प्रशंसा की और साइबर हेल्प डेस्क बिरनो के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page