मिर्ज़ापुर
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
मीरजापुर में कार्यकर्ताओं को दिया गया जन-जन तक तिरंगा पहुंचाने का संदेश, अभियान की रणनीति पर हुई चर्चा
मिर्ज़ापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, पं. दीनदयालपुरम् कॉलोनी, बरौधा कछार में मंगलवार को “हर घर तिरंगा” अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय मौजूद रहे। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
‘हर घर तिरंगा’ राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन : कृष्ण बिहारी राय
मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प : लाल बहादुर सरोज
जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे समर्पण और उत्साह के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक घर पर राष्ट्रध्वज फहराने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संगठन पूरी ताकत से कार्य करेगा।
पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, रविंद्र नारायण सिंह पटेल, गौरव ऊमर, इंद्र कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, सुनीता शर्मा, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ. सी.एल. बिंद, स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री संध्या पटेल, पूनम चौरसिया, आलोक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, डॉ. विजय सिंह पटेल, वीरेंद्र कोल, वीरेंद्र प्रताप यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दुबे, जिला आईटी संयोजक अमित कुमार सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक आनंद मैनी, जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दुबे, शुभम जायसवाल सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
