Connect with us

वाराणसी

सावन के पहले सोमवार पर मारवाड़ी समाज ने शिवभक्तों को कराया फलाहार

Published

on

Loading...
Loading...

बांस फाटक पर लगा सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा फलाहार, पानी और चाय

हर सोमवार शिवभक्तों की सेवा का लिया संकल्प

वाराणसी। सावन माह के पहले सोमवार पर मारवाड़ी समाज वाराणसी की ओर से शिव भक्त सेवा शिविर का आयोजन किया गया। बांस फाटक स्थित जालान जी की दुकान के बाहर सुबह 6 बजे से 10 बजे तक शिव भक्तों को फलाहार वितरित किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को पानी और चाय भी उपलब्ध कराई गई।

शिवभक्तों की सेवा को बताया शिव सेवा

संस्था के अध्यक्ष अनूप सराफ और प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि सावन माह में शिव भक्तों की सेवा करना ही भगवान शिव की सच्ची सेवा है। उन्होंने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव भक्तों की सेवा के लिए यह आयोजन निरंतर किया जाएगा।

श्रद्धालुओं को मिली राहत

काशी में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने सेवा शिविर का लाभ उठाया। फलाहार, पानी और चाय पाकर भक्तों ने आयोजन की सराहना की।

Advertisement

समाज के लोगों ने किया सहयोग

सेवा कार्य में हेमदेव अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, ईशांक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मनमोहन लोहिया, दीपक गोयल, निधि देव अग्रवाल और देव मनोज अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page