Connect with us

आजमगढ़

धर्मेंद्र यादव और पप्पू यादव का पुतला फूंककर हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

कलेक्ट्रेट चौराहे पर नारेबाजी, पुलिस से हुई नोकझोंक; धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

आजमगढ़ । जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट चौराहे पर शनिवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और सांसद पप्पू यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला दहन को लेकर नोकझोंक और खींचतान भी हुई। हालांकि, कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे और मौके पर जमकर नारेबाजी की।

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक कृपा मणि तिवारी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से संबंधित कथित चोरी के मामले को लेकर संसद भवन के बाहर दोनों सांसदों द्वारा दिए गए बयान से साधु-संतों और सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

कार्रवाई की उठाई मांग

कृपा मणि तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के बयान करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान हैं और संत समाज व सनातन परंपरा के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की मांग भी की।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में विपिन सिंह पालीवाल, अमन यादव, मुकेश यादव, विक्रम सिंह, ऋतिक, जगदीप जैसवार, हिमांशु पाठक, अभिषेक पांडेय, शंभू राजभर, अजीत सिंह, राहुल सिंह, प्रदीप सिंह, कुंदन सिंह उर्फ गोलू, गौरव सिंह, अर्पित सिंह, हर्षित सिंह, मंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page