Connect with us

बलिया

भरसौता पेट्रोल पंप के पास बोलेरो और बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए

जिला अस्पताल में चल रहा उपचार, तहरीर मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर भरसौता पेट्रोल पंप के समीप रविवार को बोलेरो और अपाचे बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों की पहचान गायघाट निवासी अंकित कुमार यादव (25) पुत्र राणा प्रताप यादव तथा पिंटू यादव (16) पुत्र अच्छे यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक अपाचे मोटरसाइकिल से हल्दी से अपने गांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बोलेरो से उनकी भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो और मोटरसाइकिल दोनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page