Connect with us

बलिया

घाघरा में डूबी बहनों में छोटी का शव बरामद, बड़ी की तलाश जारी

Published

on

Loading...
Loading...

भाई को बचाने के प्रयास में तेज धारा में बह गई थीं दोनों बहनें, चौथे दिन मिला शव

एनडीआरएफ, पीएसी और गोताखोरों का रेस्क्यू अभियान जारी

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में घाघरा नदी से शनिवार को एक युवती का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी प्रतिज्ञा यादव के रूप में हुई। प्रतिज्ञा 24 जून को एकादशी स्नान के दौरान अपनी बड़ी बहन के साथ नदी की तेज धारा में बह गई थीं।

जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें अपने भाई के साथ घाघरा नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान भाई गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दोनों बहनें भी तेज धारा की चपेट में आकर बह गईं।

घटना के बाद से एनडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा था। घटना के चौथे दिन प्रतिज्ञा यादव का शव उभांव क्षेत्र में बरामद हुआ।

Advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन के अनुसार, बड़ी बहन की तलाश के लिए एनडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीमों द्वारा अभियान लगातार जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page