Connect with us

बलिया

राजभवन में बलिया के तीन शिक्षकों को मिला ‘शिक्षक श्री सम्मान’

Published

on

Loading...
Loading...

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर राज्यपाल ने किया सम्मानित

डॉ. संजय कुमार यादव ने राज्यपाल को भेंट की अपनी पुस्तक, शिक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

बलिया। बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया एवं भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वावधान में राजस्थान राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में जनपद बलिया के तीन शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘शिक्षक श्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने डॉ. संजय कुमार यादव, गड़वार के एआरपी अरविंद कुमार यादव तथा शिक्षक संकुल शेषनाथ यादव को सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने पर तीनों शिक्षकों ने इसे शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार यादव ने अपनी स्वरचित पुस्तक ‘समरसता के नायक डॉ. भीमराव अंबेडकर’ राज्यपाल को भेंट की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता और नवाचार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

Advertisement

समारोह के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मान की सूचना मिलते ही जनपद के शिक्षकों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने तीनों शिक्षकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page