Connect with us

आजमगढ़

आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ देने पर जोर

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने निर्देश दिया कि जिन कारणों से कार्ड निर्माण लंबित है, उनका त्वरित समाधान कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए।

आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों के लंबित कार्डों पर चिंता

बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ने बताया कि विभिन्न विकास खंडों में कार्यरत 2,355 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभी लंबित हैं। इसके पीछे डेटा नॉट फाउंड, डेटा मिसमैच, शादी/मृत्यु, आधार संशोधन और मोबाइल नंबर लिंक न होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं।

साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने बताया कि 1,501 आशा कार्यकत्रियों के कार्ड भी अभी बनाए जाने शेष हैं।

Advertisement

जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए आधार संशोधन केंद्रों के माध्यम से लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर पर उपलब्ध डाटा का प्रभावी उपयोग कर सभी पात्र लाभार्थियों के कार्ड शीघ्र बनाए जाएं।

जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत समीक्षा

बैठक में जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पात्र परिवारों का चिन्हांकन कर अभियान चलाकर कार्ड बनाए जाएं, ताकि हर पात्र व्यक्ति को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

उपस्थित अधिकारी

बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page