Connect with us

वाराणसी

पल्स पोलियो अभियान से पहले निकली जागरूकता रैली

Published

on

Loading...
Loading...

रविवार को 130 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, अभिभावकों से सहयोग की अपील

पिंडरा (वाराणसी)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को आयोजित होने वाले विशेष बूथ दिवस से पहले शनिवार को पिंडरा ब्लॉक में जागरूकता रैली निकाली गई। बेसिक शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली के माध्यम से लोगों को पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्राथमिक विद्यालय पिंडरा प्रथम के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली। रैली पिंडरा बाजार के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां बच्चों ने जागरूकता संबंधी नारे लगाकर अभिभावकों से अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर “दो बूंद जिंदगी की” पिलाने की अपील की।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव द्विवेदी ने बताया कि विकासखंड में रविवार को 130 पोलियो बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद छूटे हुए बच्चों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया जाएगा।

जागरूकता अभियान में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव द्विवेदी, प्रधानाध्यापिका डॉ. गीता तिवारी, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. अनिल जैसवार, डॉ. अभिमन्यु गौतम, पूनम, रीता, अभिषेक राय तथा शिक्षक मनोज मिश्र, आनंद कुमार, अंजना सिंह, अनिता, पूजा गुप्ता, सरोज देवी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page