Connect with us

वाराणसी

विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स के पांच खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

शानदार प्रदर्शन के बीच खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान, प्रशिक्षक रमाशंकर विश्वकर्मा भी हुए सम्मानित

अतिथियों ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

वाराणसी। दानियालपुर, सोनातालाब स्थित विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स संस्थान में रविवार को आयोजित समारोह में कॉम्बैट कराटे के पांच वरिष्ठ खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्था के प्रशिक्षक एवं निदेशक रमाशंकर विश्वकर्मा को भी उनके योगदान के लिए ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. सुनील कुमार विश्वकर्मा (विभागाध्यक्ष, ललित कला विभाग), डॉ. मेजर अरविंद कुमार सिंह, कारगिल योद्धा अजय कुमार सिंह तथा स्थानीय पार्षद जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संस्था के निदेशक रमाशंकर विश्वकर्मा ने संस्था की गतिविधियों और प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी दी। उपाध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने लगातार कठिन परिश्रम और अनुशासित प्रशिक्षण के बल पर ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। समारोह के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ियों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों का आकर्षक प्रदर्शन भी किया।

Advertisement

इस अवसर पर पलक विश्वकर्मा, साधना गुप्ता, खुशी राजभर, करन भारद्वाज और रेहान अंसारी को अतिथियों द्वारा ब्लैक बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

अपने संबोधन में पार्षद जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने खिलाड़ियों और संस्था को बधाई देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। कारगिल योद्धा अजय कुमार सिंह ने बच्चों को कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने और संघर्ष के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं डॉ. मेजर अरविंद कुमार सिंह ने समय के सदुपयोग और अनुशासित जीवन का महत्व बताया।

मुख्य अतिथि प्रो. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यही अनुशासन और समर्पण उन्हें भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन विवेक विश्वकर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपाध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page