Connect with us

चन्दौली

मंगेतर से मोबाइल पर विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

बबुरी (चंदौली) में शादी से पहले दर्दनाक घटना, जांच में जुटी पुलिस

बबुरी (चंदौली)। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात एक युवती ने मोबाइल पर मंगेतर से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

शादी की तैयारियों के बीच हादसा

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी युवती का बहुआर निवासी एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों परिवार विवाह के लिए सहमत थे और 28 जून को शादी तय की गई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

फोन पर बातचीत के दौरान विवाद

परिजनों के अनुसार, बुधवार रात युवती अपने मंगेतर से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बातचीत के बाद वह कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

परिजनों ने जब काफी देर तक आवाज दी और दरवाजा नहीं खुला तो शोर मचाया। पड़ोसियों की मदद से कमरे का करकट तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां युवती दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बबुरी पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page