Connect with us

चन्दौली

सफल घुटना प्रत्यारोपण के बाद मरीज ने अस्पताल और चिकित्सकों का जताया आभार

Published

on

Loading...
Loading...

30 वर्षों के घुटनों के दर्द से मिली राहत, आयुष्मान योजना से हुआ निशुल्क ऑपरेशन

गंभीर सड़क दुर्घटना के मरीज का भी सफल इलाज, अस्पताल की सेवाओं की सराहना

मुगलसराय (चंदौली)। अखरी बाईपास स्थित अर्वाचीन अस्पताल में सफल उपचार के बाद मरीजों ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। गाजीपुर जिले के सैदपुर निवासी शिववचन यादव ने बताया कि करीब 30 वर्षों से दोनों घुटनों में असहनीय दर्द के कारण उनका चलना-फिरना मुश्किल हो गया था। कई वर्षों तक विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

शिववचन यादव के अनुसार कई चिकित्सकों ने उन्हें घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) कराने की सलाह दी। इसके बाद वे अर्वाचीन अस्पताल पहुंचे, जहां आवश्यक चिकित्सीय जांच के बाद ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पीयूष रंजन सिंह ने दोनों घुटनों का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद फिजियोथेरेपी और नियमित व्यायाम भी कराया गया, जिससे अब वह सामान्य रूप से चलने-फिरने लगे हैं।

उन्होंने बताया कि उनका उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत हुआ। साथ ही अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, भोजन, देखभाल और चिकित्सकों व कर्मचारियों के व्यवहार की भी सराहना की। उन्होंने अस्पताल के निदेशक डॉ. रामपाल सिंह, चिकित्सकों, फिजियोथेरेपिस्ट संदीप कुमार तथा समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इसी क्रम में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कुछ समय पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दशरथ विश्वकर्मा का भी यहां सफल उपचार किया गया। दुर्घटना में उनके चेहरे, जबड़े, पसलियों सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने संयुक्त रूप से उनका उपचार एवं आवश्यक सर्जरी की, जिसके बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट सके।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि गंभीर रोगियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और बेहतर उपचार देने का प्रयास लगातार जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page