Connect with us

मिर्ज़ापुर

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के संपादक बने डॉ. मोहम्मद जमील अनवर

Published

on

Loading...
Loading...

चुनार सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक ने शानदार जीत दर्ज कर बढ़ाया मिर्जापुर का मान

1510 मतों से विजयी, चिकित्सकों ने किया भव्य स्वागत

मिर्जापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद जमील अनवर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस संघ) के द्विवार्षिक चुनाव में संपादक पद पर निर्वाचित हुए हैं। उनकी शानदार जीत से जनपद के चिकित्सकों में खुशी की लहर है।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव 22 जून को संपन्न हुए थे। 26 जून को लखनऊ स्थित संघ भवन में मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। डॉ. मोहम्मद जमील अनवर को 1510 मत प्राप्त हुए, जिसके आधार पर उन्हें संपादक पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।

उनकी जीत पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा मिर्जापुर के सचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश प्रसाद तथा अन्य चिकित्सकों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया और सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

Advertisement

संघ के अन्य निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

  • अध्यक्ष: डॉ. यशवीर सिंह
  • मुख्य उपाध्यक्ष: डॉ. मोहित कुमार सिंह
  • उपाध्यक्ष (सामान्य): डॉ. क्षेत्रपाल यादव, डॉ. जगमोहन एवं डॉ. यशोवर्धन
  • उपाध्यक्ष (महिला): डॉ. प्रीति सिंह
  • महामंत्री: डॉ. शरद वैश्य
  • वित्त सचिव: डॉ. प्रवीण कुमार
  • अपर महामंत्री: डॉ. विशाल सिंह यादव

डॉ. मोहम्मद जमील अनवर की इस उपलब्धि को जनपद के चिकित्सा जगत के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। उनके समर्थकों और सहकर्मियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संघ चिकित्सकों के हितों और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page