Connect with us

मिर्ज़ापुर

सड़क किनारे मिली सरकारी दवाइयों की खेप, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

गैपुरा में अस्पताल के पास दवाइयां मिलने से उठे सवाल, जांच टीम गठित

मीरजापुर (गैपुरा)।गैपुरा स्थित माता विद्यावती शिशु बाल चिकित्सालय के पास सड़क किनारे सरकारी दवाइयों की खेप मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ओर जहां टीबी समेत विभिन्न गंभीर बीमारियों के मरीज सरकारी अस्पतालों में दवाइयों के लिए भटकते नजर आते हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयां खुले में सड़क किनारे पड़ी मिलीं। इस स्थिति ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता और दवा वितरण प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दवाइयां वहां कैसे पहुंचीं और किस परिस्थिति में उन्हें खुले में फेंका गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page