Connect with us

गाजीपुर

इंद्रदेव की प्रसन्नता और जनकल्याण की कामना से माता महाकाली मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

101 किलो आम से हुआ माता का श्रृंगार, छप्पन भोग अर्पित कर मांगी अच्छी वर्षा की कामना

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। नगर के यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में शनिवार की शाम धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य संगम देखने को मिला। समाजसेविका श्रीमती मीरा राय के नेतृत्व में इंद्रदेव की प्रसन्नता, समय पर वर्षा तथा जनकल्याण की कामना को लेकर विशेष सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दी गईं आहुतियां

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

101 किलो आम से सजा माता का दरबार

Advertisement

विशेष अवसर पर माता महाकाली का 101 किलो आम से आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके बाद माता रानी को छप्पन भोग अर्पित कर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।

शिव चर्चा और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक शिव चर्चा कर आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक भावपूर्ण बना दिया। वहीं संध्या बेला में लोकगीत कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर देर शाम तक भक्ति रस में डूबा रहा। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Advertisement

संध्या आरती के बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने माता महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष विरोध मद्धेशिया, समाजसेविका मीरा राय, सुशील राय, ज्योति राय, वैष्णवी चौरसिया, जर्सी कुशवाहा, हरिनारायण सिंह यादव, सुरेश सिंह यादव, उमा सिंह यादव, रामवृक्ष प्रजापति, अजीत वर्मा, कृष्ण वर्मा, अभय वर्मा, कृष्ण शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पुजारी ने जताया आभार

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश स्वरूप ‘मुकेश’ ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page