Connect with us

वाराणसी

अवैध कब्जे को लेकर मूर्तिकार और लखमीपुर गांव के ग्रामीण हुए आमने सामने

Published

on

Loading...
Loading...

नायब तहसीलदार थानाध्यक्ष की सूझबूझ से मामला सलटा

Loading...

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव में गुरुवार को अवैध कब्जे को लेकर मूर्तिकार और ग्रामीण आमने सामने हो गये। जिसकी वजह से गांव में काफी तनाव हो गया। थानाध्यक्ष और नायब तहसीलदार ने मौंके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समाझाबुझाकर मांमले को शांत कराया।
मोहनसराय से लहरतारा तक पुरानी जीटीरोड का चौडीकरड हो रहा है। जिसमे चांदपुर चौराहे पर काफी संख्या में मूर्तिकार काफी दिनों से अवैध कब्जा करके रह रहे है। जब प्रशासन की तरफ से उनको हटाया जाने लगा तो वह काफी संख्या में अपना सामान लेकर लखमीपुर गांव में.पहुंच गये। और वहां खाली पडी सरकारी जमीन पर अपना झोपडी लगाने लगे।.जिसकी सूचनापाकर पाकर.ग्राम प्रधान जंग बहादुर पटेल ने ग्रामीणों के साथ पहुंच कर कब्जा कर रहे लोगों को रोका तो दोनों पक्ष आमने सामने हो गया। ग्राम प्रधान ने तत्काल लोहता थाने को सूचना दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौंके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाया और घटना की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दिया। उच्चाधिकारियों की आदेश पर नायब तहसीलदार शालिनी सिंह मौंके पर पहुंची । कब्जा कर रहे लोगों से जब कागजात म़ागी तो वह कोई कागजात नहीं दिखा पाए। जिससे उन्होंने सभी लोगों.से कहा की यहां से तत्काल चले जाईए। कोई लिखित आदेश न हो तब तक जहां रहते.है। वही रहिए। उन्होंने ने कहा की जिलाधिकारी से जाकर अपनी समस्या बताईए । तभी इसका हल निकल सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page