Connect with us

वाराणसी

पत्रकारों के सामने आ रही समस्याओं को लेकर उपज वाराणसी इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल अपर पुलिस आयुक्त व अपर जिलाधिकारी से मिला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिला एवं प्रदेश के अंदर लगातार पत्रकारों के सामने आ रही समस्याओं से वर्तमान प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को अवगत कराने के लिए आज उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स उपज वाराणसी इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष विनोद बागी के नेतृत्व में वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त(अपराध, एवं कानून व्यवस्था) संतोष कुमार सिंह, एवं अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) जवाहर लाल श्रीवास्तव, वाराणसी से मिलकर पत्रकारों की समस्या के संदर्भ में एक पत्रक सौंपा। और साथ ही संस्था के द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका को भी इन जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को भेंट किया गया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष विनोद बागी, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, जिला मंत्री राजकुमार प्रसून, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा, कार्यकारिणी समिति के सदस्य सुमित कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार पांडे, आदि शामिल थे। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सौपे गए पत्रक में ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ को पूरे प्रदेश में लागू करने की बात वर्णित की गई है। जिससे कि वर्तमान समय में आ रहे पत्रकारों के सामने परेशानियों को दूर किया जा सके और वह निर्भीक होकर पत्रकारिता कर सकें।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page