Connect with us

अपराध

जन्सा पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चार मोटरसाईकिल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी : पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के आदेशानुसार में उ0नि0 इन्दूकान्त पाण्डेय मय हमराही का० संजय कुमार व का० अमित व्यास थाना हाजा से प्रस्थान कर थाना क्षेत्र मे चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हरसोस बार्डर के पास घेर घार कर दोनों को पकड़ लिया गया पकड़े गए व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो मोटरसाईकिल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम बाबू दीन अंसारी पुत्र मेहनी असारी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सजोई थाना जसा वाराणसी व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम, लाल बहादुर पटेल पुत्र हंसराज पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सजोई थाना जसा वाराणसी बताया दोनों ने एक साथ बताया कि साहब हम लोगो के पास चोरी की मोटरसाईकिल है इसलिए आप लोगो को देखकर भाग रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया पकड़े गए व्यक्तियो की बारी-बारी जामा तलाशी ली गई तो मोटरसाईकिल चला रहे व्यक्ति के पहने पेन्ट के दाहिने जेब से 110 रु जिसमे 100 की एक नोट व 10 रु की एक नोट व पीछे बैठे व्यक्ति के पहने पैन्ट के दाहिनी जेब से 60 रु जिसमे 50 रु की एक नोट और 10 रु की एक नोट बरामद हुआ अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर बता रहे हैं कि यह मोटरसाईकिल हम दोनों ने चोरी किए थे हम दोनों ग्राहक की तलाश में जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया इस मोटरसाईकिल के अलावा 03 और मोटरसाईकिल मेरे घर के बाहर मड़ई के कार्नर में रखी गई हैं आप चले तो हम लोग बरामद करा सकते है तब में उ0नि0 मय हमराह कर्मचारीगण व बरामद मोटरसाईकिल तथा पकड़े गए व्यक्तियो को साथ लेकर अभियुक्त बाबू दीन अंसारी के घर ग्राम सजोई गए जहाँ उसके घर से 03 मोटरसाईकिल खड़ी मिली|

Loading...

जिसमें से एक बिना नंबर TVS star city 110 cc रंग काला सफेद जिसका चेचिस नं0 MD625NF1883F56375 दूसरा मोटरसाईकिल बिना नंबर के हीरो होंडा स्पेलेण्डर व रंग काला नीला लाल पट्टीनुमा जिसका चेचिस नं० 99F19F02009 अंकित है। तीसरी मोटरसाईकिल हीरोहोण्डा स्पेलेण्डर प्रो व रंग काला नीला जिसका रजि नं० UP65V0792 अंकित है। उक्त बरामद मो0 साइकिल के संबंध में पूछने पर बताया कि हम दोनों ने अलग-अलग जगह से इनको चोरी करके छिपा कर खड़ी किए थे। पकड़े गये व्यक्तियो को उनके अपराध धारा 411, 414 IPC से अवगत कराकर समय 19.00 बजे हिरासत पुलिस लिया गया दौराने गिरफ्तारी बरामदगी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानव अधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page