Connect with us

जौनपुर

स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. गुप्ता सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में प्रदान किया स्मृति चिन्ह, जनसेवा के संकल्प को मिली सराहना

हर्षित हेल्थ केयर सेंटर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उपलब्ध करा रहे बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

जलालपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हर्षित हेल्थ केयर सेंटर, जलालपुर के प्रबंधक डॉ. आर.के. गुप्ता को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया। गुरुवार को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

विकासखंड जलालपुर के मझगवांकला गांव निवासी डॉ. आर.के. गुप्ता ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा को अपनी सफलता का आधार बनाया। उन्होंने एमबीबीएस और एमडी की उच्च चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बाद महानगरों में करियर बनाने के बजाय अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा को प्राथमिकता दी।

डॉ. गुप्ता ने जलालपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा के निकट हर्षित हेल्थ केयर सेंटर की स्थापना की, जहां क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

Advertisement

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. आर.के. गुप्ता ने कहा कि इस तरह के सम्मान समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक कार्यों में उन्हें इंजीनियर आर.बी. गुप्ता का मार्गदर्शन लगातार मिलता रहा है।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों की निशुल्क जांच और दवाओं का वितरण किया जाता रहा है। भविष्य में भी वह जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे और निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों की सहायता करते रहेंगे।

डॉ. गुप्ता ने सम्मान के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कार्यक्रम आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page