Connect with us

वाराणसी

नव युग विद्या मंदिर इंटर कालेज में लगा वृहद स्वास्थ्य शिविर

Published

on

Loading...
Loading...

छात्र-छात्राओं सहित 700 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

वाराणसी। चौकाघाट स्थित नव युग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट एवं अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा – वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप चौधरी जी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं सहित 700 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकाघाट के प्रभारी डॉ मनमोहन , डॉ केसी बरनवाल, डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया । शिविर में बच्चों और उनके माता-पिता ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया और अपनी स्वास्थ्य जांच कराई । इस दौरान छात्र-छात्राओं में एनीमिया, कृमि, रतौंधी और चर्म रोग के लक्षण देखे गए । तत्पश्चात उन्हें परामर्श के साथ आवश्यक दवा भी वितरित की ।

Loading...

स्वास्थ्य मेला में संचारी विभाग, वैक्सीन तथा आँख, दाँत, और कान के साथ – साथ जनरल फिजिशियन और गाइनोकोलॉजिस्ट की टीम उपस्थित रही। स्वास्थ्य शिविर में जागरूकता कार्यक्रम के तहत ‘नशा नही – रक्तदान करें’ का स्टीकर चस्पा करने का शुभारंभ डॉ मनमोहन एवं नवयुग विद्या मंदिर ढेलवरिया चौकाघाट के प्रधानाचार्य राजेश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट के अध्यक्ष रो. राजू राय, सचिव रो. श्यामली दास गुप्ता, रो. सी के गांगुली, कार्यक्रम संयोजक रो. राजेश गुप्ता, रो. के के गुप्ता, रो डॉ पंकज श्रीवास्तव, श्रीमती शीला कान्दू, डॉक्टर सरिता गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page