Connect with us

बलिया

सीएमओ के औचक निरीक्षण में अस्पताल की खुली पोल

Published

on

Loading...
Loading...

सोनबरसा सीएचसी में 3 डॉक्टर समेत 5 कर्मियों का वेतन रोका, लापरवाही पर डीएम को भेजी रिपोर्ट

बैरिया (बलिया)। संयुक्त राजकीय चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाएं और कर्मचारियों की अनुपस्थिति मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

Loading...

तीन डॉक्टर सहित पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित

निरीक्षण के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रियंका राय, एक ऑपरेशन थिएटर कर्मचारी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खुशबू सिंह का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को भी जिम्मेदार ठहराया।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दिए निर्देश

सीएमओ ने कहा कि सीमित संसाधनों और चिकित्सकों की कमी के बावजूद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं, लेकिन लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने डॉ. सुमन मिश्रा, डॉ. साल्टी कसेरा, डॉ. रोहन गुप्त और डॉ. दीपक कुमार सिंह को मरीजों का समर्पित भाव से उपचार करने के निर्देश दिए। वहीं, मुरली छपरा क्षेत्र के 10 सीएचओ केंद्रों पर ताला लटके होने की ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page