Connect with us

मिर्ज़ापुर

आरटीआई और आईजीआरएस के कथित दुरुपयोग पर स्वास्थ्यकर्मियों का विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

सीएमओ कार्यालय में बैठक, कर्मचारियों ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग उठाई

मिर्जापुर। जिला अस्पताल परिसर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) तथा विभागीय कर्मचारियों ने आरटीआई और आईजीआरएस के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसे कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाने का माध्यम बताया।

Loading...

फर्जी शिकायतों से कार्य प्रभावित होने का आरोप

बैठक में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग आरटीआई और आईजीआरएस जैसे जनहित के माध्यमों का दुरुपयोग कर फर्जी और भ्रामक शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। उनका कहना था कि एक ही विषय पर बार-बार सूचनाएं मांगने और शिकायतें करने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है।

दुरुपयोग रोकने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उच्च अधिकारियों से ऐसे मामलों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। बैठक में कहा गया कि यदि कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न और अधिनियमों के दुरुपयोग पर रोक नहीं लगी, तो संगठन आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पटल प्रभारी, एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page