Connect with us

वाराणसी

डाक विभाग ने मनाया ‘संविधान दिवस’, ‘भारत : लोकतंत्र की जननी’ थीम पर हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

भारतीय संविधान में अधिकारों व कर्त्तव्यों का सुंदर समन्वय – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। डाक विभाग द्वारा वाराणसी परिक्षेत्र के सभी डाकघरों और प्रशासनिक कार्यालयों में ‘संविधान दिवस’ मनाया गया। क्षेत्रीय कार्यालय में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ, संविधान की उद्देशिका का पाठ और वाचन किया, जिसे सभी ने दोहराते हुए संविधान में निहित मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इस वर्ष ‘संविधान दिवस’ की थीम ‘भारत : लोकतंत्र की जननी’ है। तमाम डाककर्मियों ने ऑनलाइन उद्देशिका का वाचन और क्विज प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान ही नहीं, विश्व के लोकतान्त्रिक इतिहास का अद्वितीय दस्तावेज है। हमारे संविधान का प्रत्येक अनुच्छेद हर नागरिक के अधिकारों की गारंटी है और कर्तव्य का पवित्र स्मरण है। श्री यादव ने कहा कि हमारा संविधान समानता के अधिकार और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण के साथ प्रगति व समृद्धि का रास्ता दिखाता है। संविधान में निहित भावना को अंगीकार करके ही हम लोगों का कल्याण कर सकते हैं।

इस अवसर पर सहायक निदेशक राम मिलन, ब्रजेश शर्मा, लेखाधिकारी महेंद्र प्रताप वर्मा, डाक निरीक्षक श्रीकान्त पाल, वीएन द्विवेदी, निजी सचिव राकेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद यादव, राहुल वर्मा, शम्भु प्रसाद गुप्ता, शशिकांत वर्मा, रामचंद्र यादव, अजिता कुमारी, अभिलाषा सहित तमाम अधिकारियों – कर्मचारियों ने संविधान दिवस पर शपथ ली।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page