Connect with us

गाजीपुर

जमानियां स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने का किया आग्रह

जमानियां (गाजीपुर)। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत जमानियां रेलवे स्टेशन (ZNA) पर प्रमुख एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती यात्री संख्या और जनसुविधा को देखते हुए यह मांग अत्यंत आवश्यक है।

हजारों यात्रियों को होती है परेशानी

6 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र में सांसद ने उल्लेख किया कि जमानियां रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक, कृषि एवं व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र, मरीज और आम नागरिक वाराणसी, पटना, दिल्ली, हावड़ा सहित अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, पटना–इंदौर एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और संगमित्रा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

व्यापार, शिक्षा और आवागमन को मिलेगा बढ़ावा

डॉ. संगीता बलवंत ने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि दानापुर मंडल के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर जमानियां स्टेशन पर एक या अधिक महत्वपूर्ण एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि जमानियां और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच तथा आवागमन को भी नई गति मिलेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page