गोरखपुर
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बब्बी पुत्र अशोक, निवासी वार्ड नंबर 10 बर्राह (रानीपुर), थाना गोला बाजार, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे थाना गोला में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 335/2026, धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अभियुक्त ने वादी के पुत्र पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में तहरीर मिलने के बाद थाना गोला में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू की थी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, थाना गोला, जनपद गोरखपुर शामिल रहे।
