गाजीपुर
कूड़े के ढेर से संक्रामक बीमारी का खतरा, ग्रामीणों में रोष
लिंक मार्ग पर फैली गंदगी से राहगीर परेशान
गाजीपुर/बहरियाबाद। हाफिज मन्नान मेमोरियल मैरिज हॉल के पीछे जाने वाले लिंक मार्ग के आसपास कूड़ा-करकट का अंबार लगा है। बरसात में गंदगी से उठ रही बदबू के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग रास्ता बदलकर आवागमन कर रहे हैं।
सफाई कर्मियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा में तीन सफाई कर्मी तैनात होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही है। जगह-जगह कचरा प्रबंधन के टैंक होने के बाद भी लोग कूड़ा इधर-उधर फेंक रहे हैं, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है।
आसपास कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान
ग्रामीणों के अनुसार, लिंक मार्ग के आसपास नेशनल हरिजन स्कूल, मजहर मेमोरियल उर्दू लाइब्रेरी, थाना वाली मस्जिद और मैरिज हॉल जैसे प्रतिष्ठान हैं। ऐसे में यहां नियमित साफ-सफाई जरूरी है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से कूड़ा तत्काल हटवाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
