Connect with us

गाजीपुर

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान में गूंजा युवा संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

पीजी कॉलेज गाजीपुर में प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, विजेता हुए सम्मानित

गाजीपुर। भारत सरकार के ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत मेरा युवा भारत (MY Bharat), गाजीपुर द्वारा पीजी कॉलेज परिसर में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, भाषण, कविता, रंगोली, नारा लेखन और चित्रकला के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया।

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को नुकसान पहुंचाता है। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाएं तो विकसित भारत का सपना शीघ्र साकार हो सकता है। पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र पांडेय ने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिताओं में लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण, रंगोली, नारा लेखन और चित्रकला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। समापन पर सभी युवाओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, निर्णायकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की भी सहभागिता रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page