Connect with us

बलिया

व्यापार कल्याण समिति ने विधायक उमाशंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

नवीन कृषि मंडी में आयोजित शोकसभा में व्यापारियों और किसानों ने किया नमन, कहा— पूर्वांचल ने जनप्रिय नेता खो दिया

रसड़ा (बलिया)। क्षेत्रीय विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन पर शुक्रवार सुबह नवीन कृषि मंडी परिसर में व्यापार कल्याण समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। समिति के पदाधिकारियों, व्यापारियों और किसानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Loading...

‘पूर्वांचल ने जनसेवा को समर्पित नेता खो दिया’

सभा को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक सुरेशचंद जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह का निधन केवल रसड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि व्यापार कल्याण समिति ने अपना अभिभावक और क्षेत्र ने गरीबों के मसीहा, जनप्रिय तथा सभी वर्गों का सम्मान करने वाले नेता को खो दिया है।

जनसेवा और सादगी को किया याद

समिति के उपाध्यक्ष जहीर अहमद ने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह सरल स्वभाव, संवेदनशील व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। उनके कार्य और व्यवहार हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में महामंत्री आशुतोष सोनी, कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल जी, शौकत अली, अनिल गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, नसीर अहमद, नूर अली, मुख्तार अहमद, दीनदयाल शर्मा, रिजवान अली, मुमताज अहमद, प्रद्युम्न प्रसाद, जमशेद आलम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं किसान उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मुहम्मद युनूस ने की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page