Connect with us

वाराणसी

शिवपुर स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं पर नगर आयुक्त सख्त

Published

on

Loading...
Loading...

निरीक्षण में गैलरी में अंधेरा और सूचना बोर्ड का अभाव मिला, इंटरलॉकिंग दुरुस्त करने व दुकान निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

वाराणसी। शिवपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र एवं मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट के औचक निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्वास्थ्य सेवाओं में मिली खामियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने गैलरी में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने, डॉक्टरों के चैंबर के बाहर सूचना बोर्ड नहीं लगे होने और अन्य अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

प्रकाश व्यवस्था और सूचना बोर्ड जल्द लगाने के निर्देश

निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र की गैलरी में पर्याप्त रोशनी नहीं मिलने पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल लाइटें लगाने के निर्देश दिए। वहीं मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट में डॉक्टरों के चैंबर के बाहर विशेषज्ञता संबंधी सूचना बोर्ड नहीं होने पर उन्होंने प्रत्येक कक्ष के बाहर संबंधित चिकित्सक एवं उनके विभाग का स्पष्ट बोर्ड लगाने को कहा। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर धंसी हुई इंटरलॉकिंग को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

ट्रांसफर स्टेशन का भी किया निरीक्षण

नगर आयुक्त ने शिवपुर ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण कर परिसर की साफ-सफाई बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खाली पड़ी भूमि पर सफाई चौकी और स्वास्थ्य स्टोर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने तथा राजस्व बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र मार्ग की ओर बाउंड्रीवाल से सटी पांच से छह दुकानों के निर्माण का विस्तृत प्लान तैयार करने को कहा। निरीक्षण के दौरान वरुणापार जोनल अधिकारी जितेंद्र आनंद, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, सहायक अभियंता (सिविल), सफाई निरीक्षक सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page