वाराणसी
तमिलनाडु से काशी पहुंचा अध्यात्मिक लोगों का चौथा दल, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर बम बम हुए तमिल मेहमान
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। काशी-तमिल संगमम में भाग लेने चौथा दल वाराणसी पहुंच चुका है। आज देर रात बनारस रेलवे स्टेशन पर 216 आध्यात्मिक लोगों का डमरू के वादन संग भव्य स्वागत किया गया। इस ग्रुप में तमिलनाडु के अलावा पद्दुचेरी और दूसरे जगह के भी तमिल लोग हैं।
आज सुबह तमिलनाडु से पधारे अध्यात्मिक मेहमानों को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन कराया गया इन सभी मेहमानों का स्वागत मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा द्वारा किया गया। डमरु की ध्वनि और पुष्प की वर्षा के साथ भव्य स्वागत को देख भावविभोर हो गए।
आध्यात्मिक लोगों को बाबा के दर्शन कराए गए उसके उपरांत उन्हें मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया और मां अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कराया गया। उसके उपरांत आसपास के मार्केट में भ्रमण करते हुए सभी को बनारस के प्रमुख मंदिरों और धरोहरों को दिखाया गया।
शाम को संत रविदास घाट से क्रूज से सभी आध्यात्मिक मेहमानों को बनारस के घाटों का दर्शन कराते हुए मां गंगा के भव्य आरती में सम्मिलित किया जाएगा जहां पर वह मां गंगा की आरती देखेंगे।
आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की डिटेल
डॉ. केए अंचल का गीत, पूथिया उद्यम द्वारा तमिल के आध्यात्मिक और इतिहास आधारित ड्रामा, मनुस्वामी का पेरियामेलम नृत्य, शक्ति कन्नन द्वारा कन्या कोटू डांस प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, मदुरई के कलाकारों द्वारा सुप्रसिद्ध लोक नृत्य कलियट्टम और कुमियट्टम पर तमिलनाडु की समृद्धशाली संस्कृति का परिचय कराया जाएगा। वहीं, थंजावुर के कलाकार थापट्टम नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
