वाराणसी
रेलवे प्रशासन ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी ; सम्पूर्ण भारतीय रेल के साथ-साथ पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर आज को संविधान दिवस मनाया गया । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रवेश द्वार पर मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जिसे सभी ने भारत के संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए दोहराया । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय राकेश रंजन , वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा समेत मंडल कार्यलय पर कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
संविधान की उद्देशिका:-
_“हम भारत के लोग ,भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए,तथा उसके समस्त नागरिकों को : सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय,विचार, अभिव्यक्ति,विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर,1949 ई० (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी,संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं ।”_
इसी क्रम में वाराणसी मंडल महत्वपूर्ण स्टेशनों,यूनिटों एवं उप मंडल कार्यालयों पर भी संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का दोहराई गयी तथा साथ ही भारत के संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विभिन्न आयोजन किये गये ।
