वाराणसी
करतालिया बाबा आश्रम के पूर्व महंत कौशल किशोर दास का अंतिम संस्कार संपन्न
हरिश्चंद्र घाट पर दी गई जल समाधि, 7 अगस्त को नगवा आश्रम में होगी श्रद्धांजलि सभा
वाराणसी। नगवा स्थित करतालिया बाबा आश्रम के पूर्व महंत कौशल किशोर दास के निधन के बाद गुरुवार को हरिश्चंद्र घाट पर वैदिक रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। संत परंपरा के अनुसार उन्हें जल समाधि दी गई।
अंत्येष्टि में वैष्णव संत समाज एवं काशी के अनेक संत-महात्मा शामिल हुए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष महंत डॉ. कौशल किशोर दास, महंत गोविंद दास, महंत महावीर दास, महंत मदन दास, महंत संत दास, उत्तराधिकारी महंत हरिशंकर दास, महंत रामदास (अयोध्या), काशी संत समाज के सचिव महंत डॉ. श्रवण दास, मोहन दास, भगवान वेदांताचार्य, विजय दास सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आश्रम की ओर से बताया गया कि पूर्व महंत कौशल किशोर दास की श्रद्धांजलि सभा 7 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे नगवा स्थित करतालिया बाबा आश्रम में आयोजित की जाएगी, जिसमें संत समाज एवं श्रद्धालु उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
