Connect with us

गोरखपुर

ससुराल आए युवक की पोखरे में डूबने से मौत

Published

on

Loading...
Loading...

नहाने के दौरान गहरे पानी में फिसला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गोला (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के भूपगढ़ गांव स्थित एक गहरे पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से ससुराल आए एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

मछुआरों ने बचाने का किया प्रयास

जानकारी के अनुसार सरम गांव निवासी बलिराम (38) अपनी पत्नी ममता के मायके गेनुआडीह आया हुआ था। गुरुवार की शाम वह भूपगढ़ गांव के पास स्थित पोखरे में नहाने गया, जहां गहरे पानी में फिसलकर डूबने लगा। पोखरे में मछली पकड़ रहे लोगों ने उसे डूबता देख बचाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page