Connect with us

गोरखपुर

दहेज हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

शाहपुर पुलिस ने अभियान के तहत दोनों भाइयों को दबोचा, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू

गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में की गई।

Loading...

दो सगे भाई गिरफ्तार

पुलिस ने थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 315/2026 के तहत पवन कुमार तिवारी और रवि कुमार तिवारी, दोनों पुत्र वेद प्रकाश तिवारी एवं निवासी शक्तिनगर कॉलोनी, बशारतपुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

विधिक कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अनूप मणि त्रिपाठी एवं पुलिस टीम ने की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page