गोरखपुर
उरुवा में सेवा-संकल्प अभियान का शुभारंभ, लाभार्थियों को मिले कार्ड
शिविर में बांटे गए आयुष्मान और पात्र गृहस्थी कार्ड, दिव्यांगों को वितरित किए गए उपकरण
गोलाबाजार/उरुवा, गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सोमवार को विकासखंड उरुवा मुख्यालय पर सेवा-संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।
विभिन्न विभागों ने लगाए शिविर
अभियान के तहत विकासखंड परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से शिविर लगाए गए। दिव्यांग कल्याण विभाग ने ट्राईसाइकिल और अन्य उपकरण वितरित किए। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से पात्र गृहस्थी कार्ड तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। पंचायत राज और समाज कल्याण विभाग ने भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विधायक ने किया शिविरों का शुभारंभ
विधानसभा खजनी के विधायक राम चौहान ने विकासखंड परिसर में लगाए गए विभिन्न शिविरों का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कमलेश मौर्य ने बताया कि अभियान के दौरान हर ग्राम पंचायत में सेवा कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी उरुवा सत्य प्रकाश सिंह ने किया।
लोकगीत के जरिए योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में विंध्याचल आजाद ने लोकगीत के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविरों में पहुंचे लोगों को संबंधित योजनाओं के लाभ और पात्रता की जानकारी भी दी गई।
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रभावती देवी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी तिवारी, एडीओ पंचायत मनोज कुमार पांडेय, एडीओ एजी विनय कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी जमीर अहमद, बृजेंद्र तिवारी, विनोद कुमार पांडेय एडवोकेट, मंडल दुर्गेश पटवा, सुशील राम, सोनू गोस्वामी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
