गाजीपुर
शिक्षक संकुल बैठक में HPV टीकाकरण और निपुण भारत मिशन पर जोर
14–15 वर्ष की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के निर्देश
सादात (गाजीपुर)। स्थानीय बीआरसी सभागार में गुरुवार को शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं एआरपी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने शिक्षकों से विद्यालयों में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर से बचाव) टीकाकरण के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।
सोलर पैनल, निपुण भारत और ड्रेस वितरण पर हुई चर्चा
बैठक में विद्यालयों में सोलर पैनल लगाने, निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नियमित संकुल बैठकों के आयोजन तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विद्यार्थियों को ड्रेस वितरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों से विद्यालयों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
बैठक में एआरपी संतोष कुमार सिंह, डॉ. रमेश कुमार राय, सुधीर यादव, मनोज कुमार मिश्र, रविन्द्र कुमार, अजय सोनकर, राजबहादुर सिंह, राजन सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।
