Connect with us

गाजीपुर

बाबा गजाधर दास कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अगस्त

Published

on

Loading...
Loading...

नर्सिंग, स्नातक, स्नातकोत्तर और बीएड पाठ्यक्रमों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया

सादात (गाजीपुर)। क्षेत्र के आतमपुर छपरा स्थित बाबा गजाधर दास नर्सिंग कॉलेज एवं महिला पीजी कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Loading...

इन पाठ्यक्रमों में हो रहा प्रवेश

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरबल पांडेय ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों के साथ-साथ स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) एवं बीएड में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 13 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

समय रहते करें आवेदन

प्राचार्य ने कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page