Connect with us

गाजीपुर

30 साल बाद अपने भवन में शिफ्ट हुआ बाल विकास परियोजना कार्यालय

Published

on

Loading...
Loading...

हवन-पूजन के साथ नए भवन का शुभारंभ, किराये के भवन से मिली स्थायी व्यवस्था

सादात (गाजीपुर)। करीब तीन दशक तक किराये के भवन में संचालित होने के बाद सादात ब्लॉक का बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) कार्यालय गुरुवार को अपने नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित हो गया। हवन-पूजन और विधि-विधान के साथ नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

पूर्व सीडीपीओ के प्रयास से मिला अपना भवन

बाल विकास परियोजना कार्यालय की स्थापना के बाद से ही यह किराये के भवन में संचालित हो रहा था, जिससे विभागीय कार्यों के संचालन में कई तरह की दिक्कतें आती थीं। पूर्व सीडीपीओ अरुण कुमार दूबे के प्रयासों से ब्लॉक परिसर में भूमि उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद शासन की ओर से नए भवन का निर्माण कराया गया।

बैठकों के लिए बड़े हॉल और स्टोर रूम की जरूरत

नवनिर्मित भवन में दो कार्यालय कक्ष, एक बड़ा हॉल, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र की 300 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठकों के लिए बड़े सभागार और सामग्री के सुरक्षित रखरखाव हेतु स्टोर रूम की आवश्यकता अभी भी बनी हुई है।

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर सीडीपीओ सोनम सिंह, सुपरवाइजर मंजू सिंह, पार्वती, शिखा कनौजिया, सुषमा यादव, ममता मौर्य, अंजलि सिंह सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page