Connect with us

भदोही

ई-कार्ट के सामने से डिलीवरी ब्वाय की बाइक चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

सीसीटीवी में दो संदिग्ध बाइक ले जाते दिखे, पुलिस ने शुरू की जांच

गोपीगंज (भदोही)। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड स्थित ई-कार्ट के सामने से शुक्रवार को डिलीवरी ब्वाय की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने गोपीगंज थाने में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पूरेभागवत वार्ड नंबर-13 निवासी रविंद्र यादव पुत्र विजय शंकर यादव ई-कार्ट में डिलीवरी ब्वाय का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रोज की तरह बाइक ई-कार्ट के सामने खड़ी कर वह डिलीवरी का सामान लेने अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक मौके से गायब थी।

बाइक की तलाश के दौरान ई-कार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पीड़ित के अनुसार, फुटेज में दो अज्ञात संदिग्ध बाइक को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना की सूचना पीआरवी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी और पीड़ित को थाने में तहरीर देने के लिए कहा। इसके बाद रविंद्र यादव ने गोपीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बाइक की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page