Connect with us

भदोही

‘स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र’ के संकल्प के साथ निकली साइकिल यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही साइकिलिंग क्लब ने पर्यावरण और स्वास्थ्य का दिया संदेश, कॉलेज परिसर में रोपे पांच पौधे

भदोही। पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार को विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। पर्यावरण योद्धा ‘साइकिल मैन भदोही’ अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में आयोजित यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक डा. एसएस यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइकिल यात्रा फूलबाग, सोनखरी और हरिहरपुर होते हुए श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, धीरपुर बैदा पहुंची। यहां प्रबंधक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पुष्पवर्षा व जयघोष के साथ साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद कॉलेज परिसर में पंचवटी के रूप में पांच पवित्र पौधों का रोपण किया गया।

प्रबंधक मनीष मिश्रा ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए नागरिकों का स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से नियमित योग और व्यायाम करने के साथ छोटे कार्यों के लिए पेट्रोल-डीजल वाहनों के बजाय साइकिल का अधिक इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लाभकारी है।

इसके बाद यात्रा चितईपुर, डुहिया, परशुरामपुर, उमरिया, जगापुर, भिखारीपुर और बैदा खास होते हुए वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में ‘साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं’, ‘वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ’, ‘करो योग, रहो निरोग’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे गूंजते रहे।

Advertisement

यात्रा में प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, डॉ. राजकुमार शुक्ला, प्रवीण, सागर, अभय समेत बड़ी संख्या में युवा, शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page